{"_id":"6a86866cc050d2986f087ff5","slug":"brother-in-law-duo-clash-at-agra-fort-railway-station-passengers-panic-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीजा-साले ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, रेलवे स्टेशन पर हुई ऐसी घटना; वीडियो तेजी से हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीजा-साले ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, रेलवे स्टेशन पर हुई ऐसी घटना; वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
Thu, 20 Aug 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात घरेलू विवाद को लेकर फायरमैन जीजा और रेलवे में तैनात सुपरवाइजर साले के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। लात-घूंसे चलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद जीआरपी ने दोनों को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जीजा साले में मारपीट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को कानपुर में तैनात फायरमैन जीजा और रेलवे के सुपरवाइजर साले में विवाद हो गया। उनमें गाली-गलाैज के बाद लात-घूंसे चलने लगे। यात्रियों में अफरा-तफरी मचने पर जीआरपी कर्मी पहुंचे। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मूलरूप से सादाबाद, हाथरस निवासी सूर्यकांत चाैधरी फायरस्टेशन मूलगंज, कानपुर नगर में तैनात हैं। वह वर्तमान में नवाबगंज, बाराबंकी में रह रहे हैं। उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी का ममेरा भाई योगेश कुमार लखनऊ इंटरसिटी में सुपरवाइजर है। वह हाथरस का रहने वाला है। फायरमैन मंगलवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर किसी काम से आया था। तभी फुटओवर ब्रिज पर उसकी मुलाकात अपने साले से हो गई। उसके साथ परिचित अलीगढ़ निवासी सचिन कुमार भी था। आरोप है कि घरेलू विवाद में फायरमैन और साले के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों में गाली-गलाैज होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में मारपीट शुरू हो गई। इससे स्टेशन पर माैजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर जीआरपी कर्मी पहुंच गए। उन्होंने जीजा-साले को पकड़ लिया। उन्हें थाना फोर्ट जीआरपी पर लाए। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई। वही घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले में जीआरपी आगरा फोर्ट के एसआई प्रदीप कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जीजा-साले में विवाद चल रहा है। वह स्टेशन पर मिले थे। इसी दाैरान विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। मामले में जीआरपी की ओर से कार्रवाई की गई।