फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake Bites Farmer in Agra Field; He Kills It and Takes It to Hospital for Identification

UP: सांप के डसते ही किसान ने कुचल दिया उसका फन, इसलिए मारकर किया पॉलिथिन में बंद; फिर पहुंचा अस्पताल

Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
सार

आगरा के जैतपुर में खेत पर फसल देखने गए किसान रामकुमार के पैर से अचानक सांप लिपट गया और झटकने के दौरान उसने किसान को डस लिया। हिम्मत दिखाते हुए रामकुमार ने सांप को मारकर पॉलीथिन में रखा और उसे साथ लेकर बाह सीएचसी पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन
Snake Bites Farmer in Agra Field; He Kills It and Takes It to Hospital for Identification
सांप और अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जैतपुर के कमतरी मोड़ निवासी किसान रामकुमार उस समय बाल-बाल बच गए, जब बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर फसल का जायजा लेने गए थे। मेड़ पर चलते समय अचानक एक सांप उनके पैर से लिपट गया। किसान ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को झटक कर अलग किया, लेकिन इसी छीना-झपटी में सांप ने उन्हें डस लिया। अपनी जान की परवाह न करते हुए, रामकुमार ने सांप को मार डाला और उसे एक पॉलीथिन में बांधकर उपचार के लिए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान रामकुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। खेत की मेड़ पर चलते समय अचानक एक सांप उनके पैर में लिपट गया। किसान के अनुसार, सांप को झटकने के प्रयास में सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद रामकुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को मार डाला और उसे एक पॉलीथिन में सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल पहुंचे अस्पताल 
सांप द्वारा डसे जाने के बाद भी रामकुमार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सांप को साथ लेकर तुरंत बाह सीएचसी का रुख किया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तुरंत किसान का इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि किसान की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।


 
विज्ञापन

सांप की पहचान और उपचार में मदद
 रामकुमार द्वारा सांप को पकड़कर अस्पताल ले जाने से चिकित्सकों को सांप की पहचान करने में आसानी हुई। इससे उन्हें सही एंटी-वेनम (विष-रोधी दवा) देने में मदद मिली, जो किसान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed