फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Anant Singh arrives to meet Nitish Kumar – JDU News, Bihar Politics: Patna News

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह अचानक क्यों पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, सात सर्कुलर आवास पर क्या बातचीत हुई?

Thu, 20 Aug 2026 02:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

Nitish Kumar: जब से नीतीश कुमार के समर्थकों ने उन्हें सुपर सीएम कहां है तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। आज बाहुबली अनंत सिंह उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो सियासी गलियारे में इस मुलाकात की खूब चर्चा होने लगी। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Anant Singh arrives to meet Nitish Kumar – JDU News, Bihar Politics: Patna News
नीतीश कुमार से मिलने पहुंचें अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली और मोकामा से जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अनंत सिंह 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

 

मोकामा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और लंबित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले थे 

बता दें कि बांकीपुर में भाजपा की हार पर अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता यह सोच रही है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा था। कहा था कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो दिन पहले संजय झा के आवास पर सुपर सीएम के नारे लगे थे

इससे दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे थे। उस दौरान जदयू के कई कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नीतीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के साथ 'सुपर सीएम जिंदाबाद' के नारे भी सुनाई दिए। बताया गया कि नीतीश कुमार ने संजय झा से कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने को कहा था। उन्होंने संजय झा को सभी लोगों से मिलने, उनकी बातें और कागजात लेने तथा बाद में उनसे मिलने के लिए कहा।

 

सांसद संजय झा ने कहा कि लोग चाहते हैं कि अक्टूबर से पूरे बिहार में लगातार संपर्क और दौरा कार्यक्रम हो। नीतीश कुमार ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि 'ठीक है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सर्वमान्य नेताओं में से एक हैं। वह लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसे लोग आज भी याद करते हैं और उन्हें मिस करते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed