फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics: Political turmoil follows Tejashwi Yadav's Raj Bhavan march; BJP and Jan Suraaj react RJD

Bihar News: राजभवन मार्च के बाद तेजस्वी बोले- आंदोलन रुकने वाला नहीं है, भाजपा और प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

Wed, 19 Aug 2026 09:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Aug 2026 09:49 PM IST
सार

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सेना के साथ सड़क पर उतरे तो सियासत गरमा गई। जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और उनके नेताओं को पटना पुलिस ने इनकम टैक्स पर हिरासत में ले लिया। तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन जारी रहेगा। इधर, भाजपा और जनसुराज ने प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Politics: Political turmoil follows Tejashwi Yadav's Raj Bhavan march; BJP and Jan Suraaj react RJD
तेजस्वी यादव ने आज राजद नेताओं के साथ राजभवन मार्च किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में छात्रों पर AK 47 से गोलीबारी, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के मुद्दे पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के राजभवन मार्च के दौरान पटना में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में निकले मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कार्रवाई के बाद तेजस्वी यादव को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार डर गई है। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर छात्रों के मुद्दे पर मार्च निकाल रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार, बेरोजगारी खत्म करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। तेजस्वी ने साफ कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

विज्ञापन
जेपी गोलंबर से शुरू हुआ मार्च
राजद का मार्च पटना के जेपी गोलंबर से शुरू हुआ। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स चौराहे पर डटे रहे कार्यकर्ता
तेजस्वी की रिहाई के बाद भी इनकम टैक्स चौराहे पर कुछ राजदसमर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। राजदएमएलसी सुनील कुमार सिंह ने प्रशासन से बैरिकेड हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मार्च इनकम टैक्स चौराहे तक था और अब कार्यकर्ता शांतिपूर्वक राजदकार्यालय जाना चाहते हैं। पुलिस की ओर से दोबारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा। 

भाजपा ने तेजस्वी पर साधा निशाना
राजद के लोक भवन मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद का यह मार्च व्यापक जनसमर्थन जुटाने के बजाय तेजस्वी यादव की राजनीतिक पकड़ बनाए रखने की कोशिश तक सीमित रहा। मार्च में जिस स्तर पर भीड़ और जनभागीदारी की उम्मीद जताई जा रही थी, मौके पर वैसा माहौल नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि मार्च के जरिए राजद अपनी राजनीतिक ताकत का संदेश देना चाहता था, लेकिन आम लोगों और युवाओं की अपेक्षित भागीदारी दिखाई नहीं दी। इसमें छात्र, युवा और आम मतदाता राजद के इस अभियान से खुद को जोड़ते हुए नजर नहीं आए। उनके मुताबिक, मार्च के जरिए राजनीतिक प्रभाव दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन इसे अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल सका।


तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का तंज
इधर, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं। यह सब करना, उनका काम ही है। कभी-कभी करते हैं उन्हें रोज-रोज करना चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed