फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi Yadav attacks NDA government Samrat Choudhary Sanjay Jha Madhubani Vaishali Bihar Police Crime

Bihar News: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट चौधरी

Thu, 20 Aug 2026 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Aug 2026 12:35 PM IST
सार

Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर हमलावर हैं राज्य में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Tejashwi Yadav attacks NDA government Samrat Choudhary Sanjay Jha Madhubani Vaishali Bihar Police Crime
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने जेपी गोलंबर से राजभवन तक मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में गुरुवार को वे मधुबनी और वैशाली रवाना हुए, जहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने मधुबनी में हुई एक घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जेल में एक निर्दोष 19 साल के लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई और इस पूरे मामले में प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़के को जबरन उठाया और परिजनों को बिना बताए कई दिनों तक छुपाए रखा। तेजस्वी ने बताया कि पीड़ित परिवार से उनकी बातचीत हुई है और आज वे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे, साथ ही स्थानीय अधिकारियों से भी बात करेंगे ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

 

'पुलिस स्टेट बना रहे हैं सम्राट चौधरी'

राजद नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अमानवीय तरीके से युवक की पिटाई की और थाने में कई दिनों तक उस पर करंट लगाया गया, जिसके निशान उसके शरीर पर पाए गए। उन्होंने कहा कि वे लगातार आगाह करते रहे हैं कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है और सम्राट चौधरी की यही मंशा है, जिसे वे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। तेजस्वी ने बताया कि हाजीपुर में भी एक हत्या की घटना हुई है, जहां वे पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज उनका तीन-चार अलग-अलग जगहों पर जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि अपराधियों का बोलबाला हो चुका है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं, स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

विज्ञापन

 

संजय झा पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झा पहले अपना पद बचाएं, क्योंकि पार्टी के भीतर ही उनके खिलाफ भारी विरोध है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को फंसाने और उन्हें राज्यसभा भेजने के पीछे यही लोग हैं, और यही लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्र आंदोलन को समर्थन

गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं और लगातार उनके समर्थन में सड़क पर उतरते रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि अनशन पर बैठे छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो उसे छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed