{"_id":"6a86b57d766139f8280ffb81","slug":"cows-confined-in-tunnel-in-moga-shiv-sena-members-and-nihang-singhs-attacked-attempting-to-rescue-them-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में सुरंग बनाकर कैद की थी गायें: छुड़ाने गए शिवसेना-निहंग सिंहों पर ईंटों-तलवारों से हमला, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सुरंग बनाकर कैद की थी गायें: छुड़ाने गए शिवसेना-निहंग सिंहों पर ईंटों-तलवारों से हमला, एक गंभीर घायल
Thu, 20 Aug 2026 01:36 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
मोगा में सड़क के नीचे सुरंग में गायें कैद करने की सूचना पर पहुंचे शिवसेना के नेताओं और निहंग सिंहों पर ईंट-तलवारों से हमला किया गया। हमले में एक निहंग सिंह गंभीर घायल हो गया है। वहीं एक शिवसेना नेता भी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
मोगा में सुरंग में कैद गायों को छुड़ाने पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के दुनेके नहर के साथ बनी झुग्गियों में सड़क के नीचे कथित तौर पर सुरंग बनाकर करीब 15 फुट नीचे 8-10 गायों को कैद करके रखा गया था। सूचना मिलने के बाद शिवसेना और निहंग सिंहों के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि गायों को रेस्क्यू करने की कोशिश के दौरान झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर ईंटों और तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक निहंग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शिवसेना का एक नेता भी घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि झुग्गियों के अंदर सड़क के नीचे कथित तौर पर इतना बड़ा सुरंग बनाकर गायों को छिपाकर रखना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की सभी झुग्गियों की जांच और तलाशी करवाने की मांग की है। शिवसेना नेताओं का कहना है कि यदि वहां गायें कैद मिली हैं तो उन्हें रेस्क्यू कर गोशाला भेजा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने हमले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।