कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। इन एग्जिट पोल में से 6 ने बीजेपी को और 5 ने कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान लगाया है। हालांकि इनमें से अधिकतर एग्जिट पोल ने किसी भी पार्टी को इतनी सीटें नहीं दी हैं, जिससे उनकी सरकार बन सके। लगभग सभी एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा के ही संकेत दे रहे हैं।
कर्नाटक चुनाव: Exit Poll पर नहीं किया जा सकता भरोसा, पिछले रिकॉर्ड्स हुए हैं गलत साबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात 2018
गुजरात एग्जिट पोल के दौरान लगभग सभी एजेंसियों ने कहा था कि बीजेपी आराम से बहुमत हासिल कर लेगी, लेकिन कोई भी एजेंसी सीटों की ठीक जानकारी नहीं जुटा पाई। टुडेज चाणक्य ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी को 135 सीटें मिलेंगी। टाइम्स नाउ-वीएमआर ने बीजेपी को 115 और कांग्रेस को 65 सीटें दी थीं। वहीं रिपब्लिक-सी वोटर और न्यूज18-सी के एग्जिट पोल्स ने बीजेपी को 108 सीटें और कांग्रेस को 74 सीटें दी थीं।
उत्तर प्रदेश 2017
सभी एग्जिट पोल्स ने यूपी विधानसभा चुनावों में भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आएगी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने इस बात का अनुमान नहीं लगाया था कि बीजेपी को इतनी सीटें मिलेंगी और सपा-कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
हालांकि गुजरात चुनाव के नतीजे जब सामने आए तो बीजेपी को मात्र 99 सीटें ही मिली जो कि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में मिली सीटों से 16 कम थी। हालांकि, 182 सीटों वाले विधानसभा में सरकार बनाने के लिए ये सीटें काफी थीं। वहीं कांग्रेस ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन इस चुनाव में किया।
बिहार, 2015
बिहार विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल बहुत सही नहीं रहेष 'एबीपी-नीलसेन' ने अनुमान लगाया था कि नीतीश-लालू की एलायंस को 130 सीटें मिलेंगी और बीजेपी व सहयोगी पार्टियों को 108 मिलेंगी। 'सी-वोटर' के साथ 'टाइम्स नाउ' ने ग्रैंड एलायंस को 112 सीटें दी थीं जबकि बीजेपी व सहयोगी पार्टियों को 111 सीटें दिया था।
पंजाब 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव में कोई भी एग्जिट पोल इस बात का अनुमान नहीं लगा पाया कि आम आदमी पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी। ज्यादातर एजेंसियों का कहना था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर होगी, लेकिन ये सारी बातें गलत साबित हुई।
'इंडिया टीवी- सी वोटर' ने अनुमान लगाया था कि आप 117 विधानसभा सीटों मे 59 से 67 सीटें पाकर सरकार बनाएगी। न्यूज 24- चाणक्य और न्यूज एक्स-एमआरसी ने अनुमान लगाया था कि आप और कांग्रेस के बीच टक्कर रहेगी। 'इंडिया टुडे-एक्सिस' एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 62 से 71 सीटें दी थी और आप के लिए 42 से 51 सीटों का अनुमान लगाया था। एबीपी-सीएसडीएस ने बताया था कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी और आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी।
लेकिन तब आप को सिर्फ 20 सीटें ही मिलीं। 'एबीपी-सीएसडीएस' और 'इंडिया टीवी-सी वोटर' ने बताया था कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, लेकिन दोनों का कहना था कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।