Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Khushkhabar : indian border security, Who will benefit on festive season, first test tube lion cubs
{"_id":"5bb29b8c867a557ff83031dd","slug":"khushkhabar-indian-border-security-who-will-benefit-on-festive-season-first-test-tube-lion-cubs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : बार्डर पर क्या हुआ, त्योहारी सीजन में किसको होगा फायदा और टेस्ट ट्यूब वाले दो शेर...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर : बार्डर पर क्या हुआ, त्योहारी सीजन में किसको होगा फायदा और टेस्ट ट्यूब वाले दो शेर...
Tue, 02 Oct 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
good news
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉर्डर पर होगी इजरायल जैसी सिक्योरिटी : सबसे पहली अच्छी खबर देश की सुरक्षा से जुड़ी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इजरायल की तर्ज पर बॉर्डर सिक्योरिटी की जाएगी। देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इजरायल की तर्ज पर कंपरिहेंसिव इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम भारत-पाक सीमा पर लागू किया जा रहा है। देश की 22 हजार किलोमीटर लंबी थल और जल सीमा पर तार लगाकर सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने तकनीकी आधारित सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने का निर्णय लिया है। नए सिस्टम के जरिये कंट्रोल रूम में बैठकर सीमा पर होने वाली हर हलचल पर नजर रखी जाएगी।
यूपी के राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए
2 of 4
Salary Bonus
योगी आदित्यनाथ सरकार दीवाली के पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जुलाई से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान कर सकती है। इसी के साथ वार्षिक बोनस का भी भुगतान किए जाने की संभावना है। प्रदेश के वित्त विभाग ने सितंबर महीने के वेतन के साथ ही डीए के नकद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सहमति नहीं मिल सकी थी। सरकार के फैसले के बाद डीए सात की जगह नौ फीसदी मिलने लगेगा। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में दशहरा और नवंबर में दीवाली होने की वजह से महंगाई भत्ते और बोनस का एक साथ भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन के साथ एक नवंबर को किया जा सकता है।
महंगे नहीं होंगे घरेलू समान, त्योहारी सीजन में करें खूब खरीददारी
3 of 4
कन्ज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स का निर्माण करने वाली कंपनियों ने फैसला किया है कि कस्टम ड्यूटी में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद त्योहारी सीजन में प्रॉडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी। कंपनियों के इस ऐलान से टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू समानों के दाम में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे। इन कंपनियों को इस फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। इन कंपनियों ने तय किया है कि वो कस्टम ड्यूटी में हालिया की गई वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालेंगी और इसे खुद वहन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए दो शेर, पहली बार वैज्ञानिकों को मिली सफलता
4 of 4
1
बाघ, शेर, तेंदुआ जैसे जीवों पर लंबे समय से विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इनके संरक्षण के लिए दुनियाभर के पर्यावरणविद और वैज्ञानिक कोशिश में जुटे हैं। दुनिया में पहली बार शेर के दो शावक टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों पर शोध कर रहे वैज्ञानिक आखिरकार इसमें कामयाब हो गए हैं। अफ्रीकी देशों में शेरों की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों के प्रजनन तंत्र पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से शेर के शावक पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसके लिए प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक 18 महीने से शोध कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।