फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalu Prasad Yadav : 15 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू प्रसाद यादव, जानें अब कैसी है उनकी हालत, आगे क्या होगा?

Wed, 06 Jul 2022 05:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 06 Jul 2022 05:49 PM IST
सार

सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लालू प्रसाद यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि चोट लगने के बाद उनकी हालत ज्यादा तेजी से बिगड़ी।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav is suffering from 15 serious diseases, know how is his condition now, what will happen next?
लालू प्रसाद यादव अस्पताल में भर्ती हैं। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि वह रविवार को पटना स्थित घर में गिर गए। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। 


सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लालू प्रसाद यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि चोट लगने के बाद उनकी हालत ज्यादा तेजी से बिगड़ी। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव कितनी बीमारियों से जूझ रहे हैं और अब उनकी हालत कैसी है? आगे क्या होगा?
 
Lalu Prasad Yadav is suffering from 15 serious diseases, know how is his condition now, what will happen next?
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए लालू को कौन-कौन सी बीमारियां हैं? 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं।  पारिवारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि उनके फेफड़े में पानी भर गया है। इसके अलावा कंधे की हड्डी भी टूट गई है। गिरने के चलते शरीर के कुछ और हिस्सों में चोट आई है।

इसके अलावा लालू प्रसाद यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से सम्बंधित) जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों रिम्स रांची के डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके अनुसार लालू प्रसाद यादव की अब केवल 25 प्रतिशत किडनी ही काम करती है। 
 
Lalu Prasad Yadav is suffering from 15 serious diseases, know how is his condition now, what will happen next?
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
अब कैसी है हालत? 
पटना के पारस अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अभी राजद प्रमुख आईसीयू में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी लालू जी की तबियत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट संबंधित बीमारियों का इलाज दिल्ली एम्स में होता रहा है। वहां के डॉक्टरों को लालू जी की पूरी मेडिकल हिस्ट्री पता है। 
 
तेजस्वी ने यह भी बताया कि जब से लालू जी अस्पताल में भर्ती हुए तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार उनका हालचाल पूछ रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बात हुई है। सब लालू जी के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav is suffering from 15 serious diseases, know how is his condition now, what will happen next?
एयर एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
आगे क्या होगा? 
अभी लालू प्रसाद यादव पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। यहां उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। अब एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली लाया जाएगा। यहां एम्स में उनका इलाज होगा। तेजस्वी यादव का कहना है कि अगर स्थिति ठीक नहीं हुई तो दिल्ली के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सिंगापुर ले जाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed