{"_id":"62c568c50bdbd960791b0c27","slug":"before-bhagwant-mann-marriage-these-cm-deputy-cms-and-ministers-also-got-married-while-in-office-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Marriage: ये नेता भी कर चुके हैं मंत्री पद पर रहते हुए शादी, एक ने तो धर्म परिवर्तन तक कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhagwant Mann Marriage: ये नेता भी कर चुके हैं मंत्री पद पर रहते हुए शादी, एक ने तो धर्म परिवर्तन तक कराया
Wed, 06 Jul 2022 05:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:04 PM IST
सार
भगवंत मान ऐसे नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने का फैसला किया। इससे पहले कई ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने मंत्रीपद रखने के दौरान शादी भी की थी।
विज्ञापन
वे नेता, जिन्होंने सीएम-डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री रहते हुए की शादी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे चंडीगढ़ की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर से हुई थी। हालांकि, छह साल पहले ही दोनों का तलाक हो गया। इसी के साथ भगवंत मान ऐसे नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने का फैसला किया। इससे पहले कई ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने मंत्रीपद रखने के दौरान शादी भी की थी।
एचडी कुमारस्वामी, राधिका कुमारस्वामी
- फोटो : फाइल
1. एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पहली शादी 1986 में हुई थी। हालांकि, उनकी दूसरी शादी मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2006 में हुई थी। कुमारस्वामी फरवरी 2006 से लेकर अक्तूबर 2007 तक कर्नाटक के सीएम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस राधिका से शादी कर ली थी। हालांकि, तब उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया था। 2010 में खुद राधिका ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से चोरी-छिपे शादी की थी। मजेदार बात यह है कि जब कुमारस्वामी ने पहली शादी की थी, तब उनकी दूसरी पत्नी राधिका का (1986) का जन्म हुआ था।

सुदेश महतो और उनकी पत्नी नेहा महतो।
- फोटो : Social Media
2. सुदेश महतो, गृह मंत्री
झारखंड के अहम राजनीतिक दल ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी मंत्री रहते हुए शादी की थी। झारखंड विधानसभा में लंबे समय तक मंत्री रहने के बाद उन्हें राज्य का गृह मंत्री बनाया गया था। 2006 में इसी पद पर रहने के दौरान उन्होंने नेहा महतो से शादी की थी। नेहा फिलहाल रांची स्तित बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी संघ की अध्यक्ष भी हैं।

चंद्रमोहन ने शादी के लिए करा लिया था धर्म परिवर्तन।
- फोटो : Social Media
3. चंद्र मोहन
सरकार में किसी पद पर रहते हुए शादी का सबसे दिलचस्प मामला हरियाणा से आया था। यहां हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने 2008 में पद पर रहते हुए अपनी प्रेमिका अनुराधा बाली (फिजा) से शादी करने के लिए धर्म तक बदल लिया था। शादी करने के लिए बाद में उन्हें सत्ता का सुख तक त्यागना पड़ा। धर्म बदलकर फिजा से शादी करने की इस पूरी घटना के बाद जहां चंद्रमोहन के राजनीतिक करियर को खासा नुकसान पहुंचा। चांद मोहम्मद अपनी पहली पत्नी और बच्चों को भूल नहीं पाए थे, जिस कारण उन्होंने 29 जनवरी 2009 में फिजा को तलाक दे दिया था। तलाक दिए जाने से नाराज फिजा ने 16 फरवरी 2009 को चंद्रमोहन के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।

बाबुल सुप्रियो- रचना शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
4. बाबुल सुप्रियो
मौजूदा समय में टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहने के दौरान शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी 20 साल चली थी। हालांकि, 2015 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद 2019 में सुप्रियो ने एयर होस्टेस रचना शर्मा से शादी की। रचना और बाबुल की पहली मुलाकात मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई थी। यहीं पहले बाद दोनों की नजरें चार हुईं। प्यार परवान चढ़ा और बाद में दोनों ने शादी कर ली।