{"_id":"5cc429e0bdec2207626c2dc8","slug":"lok-sabha-chunav-2019-close-fight-between-congress-and-ljp-on-samastipur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समस्तीपुर सीट: कांग्रेस और लोजपा के बीच टक्कर, नीतीश भी लगा रहे पासवान के लिए जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समस्तीपुर सीट: कांग्रेस और लोजपा के बीच टक्कर, नीतीश भी लगा रहे पासवान के लिए जोर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी-रामविलास पासवान-नीतीश कुमार
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव का तीन चरण समाप्त हो चुका है और चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम तक खत्म हो जाएगा। समस्तीपुर की लोकसभा सीट पर कांग्रेस और लोजपा की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। राजग ने समस्तीपुर सीट से लोजपा के वर्तमान सांसद रामचंद्र पासवान को उम्मीदवार बनाया है। रामचंद्र रामविलास पासवान के भाई हैं। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस ने डॉ. अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
2 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
यहां इस बार कांटे की टक्कर नजर आ रही है। बड़े नेताओं का वार-पलटवार का सिलसिला चरम पर है। शुक्रवार 26 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समस्तीपुर में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला जारी रखते हुए नया नारा उछाला- 'कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है'। उन्होंने राहुल नाम के शख्स को मंच बुलाकर उसका हाल चाल भी जाना। मंच पर लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।
3 of 6
नीतीश कुमार
- फोटो : social Media
पासवान की ओर से उनके भाई रामविलास पासवान से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जोर लगा रहे हैं। क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी रैली कर चुके हैं। रामविलास पासवान और रामचंद्र पासवान चुनाव प्रचार में हर गांव में बिजली पहुंचने, हर घर में शौचालय एवं गैस सिलिंडर पहुंचने का जिक्र करते हैं। इस सबके बीच इस सुरक्षित सीट पर सवर्ण मतदाता के लिये ‘मोदी फैक्टर’ महत्वपूर्ण है। एक बड़े वर्ग का मानना है कि केंद्र सरकार के कामकाज के आधार पर वे वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ईवीएम मशीन
- फोटो : PTI
लोगों का कहना है, " नेता वोट ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद मुड़के नहीं आते हैं, जीतने के बाद कुर्सी पकड़ के बैठ जाते हैं, लेकिन सामने भी तो कैंडिडेट ठीक नहीं है"। ये राय रखने वाले सिर्फ समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के फुलहारा पंचायत के जीतन राम और बैरनी गांव की निरमी देवी की नहीं, बल्कि रोसड़ा, कुशेश्वर स्थान से लेकर हायाघाट तक इस सुरक्षित सीट पर एक बड़े तबके की भी राय है।
विज्ञापन
5 of 6
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान
समस्तीपुर से 1977 में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीते। 1978 के उपचुनाव में और 1980 के आम चुनाव में समाजवादी विचारधारा के नेता व जनता पार्टी के उम्मीदवार अजीत कुमार मेहता को समस्तीपुर ने अपना प्रतिनिधि चुना। 2004 के चुनाव में राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता सांसद बने। लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन में समस्तीपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हो गया और 2009 के चुनाव में यहां से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी जीते। 2014 के चुनाव में लोजपा के रामचन्द्र पासवान सांसद बने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।