लंदन के डॉक्टरों की सुविधाएं बता रही हैं.. भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहा है 'भेदभाव'
लंदन में भी हो रहा है भेदभाव
डॉ पुरु कौशिक ने बताया कि लंदन में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्सों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हालांकि, भारत के मुकाबले लंदन में डॉक्टरों का काफी सम्मान किया जा रहा है।
सम्मान के साथ मिल रही हैं सुविधाएं
डॉ पुरु कौशिक ने बताया कि लंदन के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तीन महीने की EMI माफ कर दी गई है।
खरीदारी पर मिल रहा है डिस्काउंट
इसके अलावा बाजारों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को सामनों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सुपरमार्केट का पहला घंटा स्वास्थ्य कर्मचारियों का
सुपरमार्केट ने घोषणा की है कि शुरुआत का पहला घंटा केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया गया है। ताकी, जरूरी सामानों को खरीदने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गृहमंत्री से शिकायत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences- AIIMS) के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोशिएशन (Resident Doctors Association- RDA) की तरफ से स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी गई है। संस्थान की तरफ से कहा गया है कि किराए के मकानों से मेडिकल कर्मचारियों और डॉक्टरों को निकालने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई हो। इसके साथ ही यातायात के लिए परिवहन सुविधाओं के लिए प्रावधान करने की मांग की गई है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ गृहमंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। गृहमंत्री ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को साफ निर्देश दिया है कि ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को किराए के मकानों से बाहर निकाल रहे हैं।