{"_id":"5e9eaa708ebc3e90571a2b25","slug":"maharashtra-home-mason-dug-well-in-front-of-house-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समय से नहीं मिलता था पानी तो लॉकडाउन में पति-पत्नी ने खोद डाला कुआं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समय से नहीं मिलता था पानी तो लॉकडाउन में पति-पत्नी ने खोद डाला कुआं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महाराष्ट्र के एक दंपती ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा है।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के एक दंपती ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा है। गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन के लॉकडाउन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है। वाशिम जिले के कर्खेदा गांव के निवासी गजानन ने कहा कि खुदाई शुरू करने के 21वें दिन हमें जमीन के नीचे पानी मिला और हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
2 of 4
पत्नी ने की मदद
- फोटो : ANI
राजमिस्त्री को खुदाई का अनुभव था और उनकी पत्नी ने मदद की। वहीं दोनों बच्चे लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब जिला प्रशासन ने हमें घर में रहने को कहा तो हमने कुछ करने का निर्णय लिया। मैंने अपनी पत्नी को घर के सामने पूजा करने को कहा और फिर काम करना शुरू किया।
3 of 4
खुदाई में किसी भी तरह के तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया
- फोटो : ANI
उन्होंने खुदाई के काम में किसी भी तरह के तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया और हाथ के औजारों का ही इस्तेमाल किया। गजानन ने कहा कि हमारे पड़ोसियों ने हमारी आलोचना की, लेकिन हमने अपना काम जारी रखा और आखिर 21वें दिन हमें 25 फुट पर पानी मिल ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
घर के बाहर कुआं खोदा
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि स्थानीय जल सेवा ज्यादात्तर बंद रहती हैं, इसलिए हमने कुआं खोदने का मन बनाया क्योंकि बैठकर नल देखने से अच्छा विकल्प कुआं खोदना था। उन्होंने कहा कि हम खुश हैं कि हमने कर दिखाया, क्योंकि अब हमारी पानी की समस्या हमेशा के लिए हल हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।