Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Maharashtra Political Crisis BJP claims stake in Government with Eknath Shinde support states with Operation Lotus news in hindi
{"_id":"62bd6ecd75e2ad25ad24b21a","slug":"maharashtra-political-crisis-bjp-claims-stake-in-government-with-eknath-shinde-support-states-with-operation-lotus-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में भी कामयाब हुआ 'ऑपरेशन लोटस', जानें कहां-कहां बाजी मार चुकी भाजपा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में भी कामयाब हुआ 'ऑपरेशन लोटस', जानें कहां-कहां बाजी मार चुकी भाजपा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:26 PM IST
सार
शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार बन गई है। पिछले छह साल में यह पांचवां राज्य है, जहां भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' सफल हुआ। इससे पहले चार राज्यों में भाजपा सरकार बना चुकी है।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार बन गई है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ करीब ढाई साल बाद भाजपा एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता में लौटने में सफल हो गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस पूरे घटनाक्रम के साथ ही पिछले छह साल में यह पांचवां राज्य है, जहां भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' सफल हुआ। इसके पहले चार राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है। आज हम आपको उन्हीं राज्यों के बारे में बताएंगे...
Trending Videos
2 of 5
पेमा खांडू
1. अरुणाचल प्रदेश : जब कांग्रेस के 42 विधायक हो गए बागी
ये बात 2016 की है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन पार्टी के अंदर विवाद हो गया। इसके बाद कांग्रेस के 42 विधायकों ने बागी रूख अख्तियार कर लिया। इन सभी ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) बना ली और भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई। बाद में PPA का भाजपा में विलय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
3 of 5
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
2. कर्नाटक : जेडीएस-कांग्रेस के विधायकों ने बना दी भाजपा की सरकार
ये बात साल 2018 की है। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बहुमत के आंकड़ों से दूर थी। उस समय जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बना ली। फिर ऑपरेशन 'लोटस' चला। एक साल बाद इन दोनों पार्टियों के कई विधायकों ने एकसाथ इस्तीफा दे दिया। इसके चलते कुमार स्वामी की सरकार गिर गई। भाजपा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई। तब विपक्ष ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था।
4 of 5
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला
3. मध्य प्रदेश : जब सिंधिया बन गए बागी
ये मामला भी साल 2020 का ही है। तब ऑपरेशन लोटस मध्य प्रदेश में भी सफल हुआ था। यहां 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापस आई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे। तब मुख्यमंत्री का सपना देख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आई। कुछ समय बाद उन्होंने बगावत कर दी। सिंधिया के पास 22 विधायकों का साथ था। सभी ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। सिंधिया गुट के 22 विधायक भाजपा के साथ चले गए। भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। वहीं, सिंधिया को राज्यसभा का सांसद बनाकर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : Agency (File Photo)
4. गोवा : कांग्रेस में बगावत, खिला कमल
साल 2017 का मामला है। यहां भी चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन भाजपा ने खेल बिगाड़ दिया। यहां भी भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया और कांग्रेस के 10 विधायकों ने एक साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सभी भाजपा में शामिल हो गए। यहां भी भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।