{"_id":"62b33367a07bbc56d7228857","slug":"maharashtra-political-crisis-bjp-has-formed-government-in-four-states-with-operation-lotus-know-where-it-was-defeated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis: चार राज्यों में ऑपरेशन 'लोटस' से सरकार बना चुकी है भाजपा, जानिए कहां-कहां मिली मात?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Political Crisis: चार राज्यों में ऑपरेशन 'लोटस' से सरकार बना चुकी है भाजपा, जानिए कहां-कहां मिली मात?
Wed, 22 Jun 2022 08:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
अगर शिवसेना के बागी विधायक भाजपा को समर्थन दे देते हैं तो संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में भाजपा की सरकार बन जाए। अगर ऐसा होता है तो पिछले छह साल के अंदर ये पांचवां राज्य होगा जहां भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' सफल होगा। इसके पहले चार राज्यों में भाजपा की ऐसे ही सरकार बन चुकी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन लोटस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। उद्धव सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ असम में डेरा डाले हुए हैं। उनका दावा है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। इनमें ज्यादातर शिवसेना के हैं, तो कुछ निर्दलीय भी हैं। इस बीच, शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सामने आए। फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने जनता से संवाद किया। उन्होंने बागी विधायकों से ये भी कहा कि सामने आकर वह इस्तीफा मांगेंगे तो तुरंत दे दूंगा।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
- फोटो : अमर उजाला
1. अरुणाचल प्रदेश : जब कांग्रेस के 42 विधायक हो गए बागी
ये बात 2016 की है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन पार्टी के अंदर विवाद हो गया। इसके बाद कांग्रेस के 42 विधायकों ने बागी रूख अख्तियार कर लिया। इन सभी ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) बना ली और भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई। बाद में PPA का भाजपा में विलय हो गया था।

बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : अमर उजाला
2. कर्नाटक : जेडीएस-कांग्रेस के विधायकों ने बना दी भाजपा की सरकार
ये बात साल 2018 की है। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बहुमत के आंकड़ों से दूर थी। उस समय जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बना ली। फिर ऑपरेशन 'लोटस' चला। एक साल बाद इन दोनों पार्टियों के कई विधायकों ने एकसाथ इस्तीफा दे दिया। इसके चलते कुमार स्वामी की सरकार गिर गई। भाजपा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई। तब विपक्ष ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला
3. मध्य प्रदेश : जब सिंधिया बन गए बागी
ये मामला भी साल 2020 का ही है। तब ऑपरेशन लोटस मध्य प्रदेश में भी सफल हुआ था। यहां 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापस आई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे। तब मुख्यमंत्री का सपना देख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आई। कुछ समय बाद उन्होंने बगावत कर दी। सिंधिया के पास 22 विधायकों का साथ था। सभी ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। सिंधिया गुट के 22 विधायक भाजपा के साथ चले गए। भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। वहीं, सिंधिया को राज्यसभा का सांसद बनाकर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बना दिया।

गोवा के मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
4. गोवा : कांग्रेस में बगावत, खिला कमल
साल 2017 का मामला है। यहां भी चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन भाजपा ने खेल बिगाड़ दिया। यहां भी भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया और कांग्रेस के 10 विधायकों ने एक साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सभी भाजपा में शामिल हो गए। यहां भी भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई।