फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: Mahalaxmi Express में 1050 यात्रियों का ऐसे हुआ रेस्क्यू, इन शहरों में भी मूसलधार बारिश

Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
mahalaxmi express rescue operation photos Maharashtra
महालक्ष्मी एक्सप्रेस - फोटो : ANI
मुंबई और निकटवर्ती इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और रेल और विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों के पानी में डूबने से ‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ करीब 1050 यात्रियों के साथ ठाणे जिले में बदलापुर के पास फंस गई थी।


mahalaxmi express rescue operation photos Maharashtra
महालक्ष्मी एक्सप्रेस - फोटो : ANI
जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न राहत एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया और करीब 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका। मध्य रेलवे ने बताया कि महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 1050 यात्रियों को बचा लिया गया। बाद में सभी को स्पेशल ट्रेन से छत्रपति रेलवे टर्मिनस के लिए रवाना किया गया। 
 
mahalaxmi express rescue operation photos Maharashtra
महालक्ष्मी एक्सप्रेस - फोटो : ANI
मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे से 11 उड़ानें रद्द की गई और नौ के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। निकटवर्ती ठाणे जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पटरियों पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर के पास फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार रात मुंबई से कोल्हापुर के लिये रवाना हुई थी लेकिन चमटोली से आगे नहीं बढ़ सकी जहां वह शनिवार अलसुबह से ही फंसी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahalaxmi express rescue operation photos Maharashtra
महालक्ष्मी एक्सप्रेस - फोटो : ANI
बता दें कि ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि वहां से निकाले गए 500 यात्रियों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, "एनडीआरएफ ने अब तक नौ गर्भवती महिलाओं समेत 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। आपात स्थिति के लिए प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत 37 चिकित्सकों को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया।" 
विज्ञापन
mahalaxmi express rescue operation photos Maharashtra
महालक्ष्मी एक्सप्रेस - फोटो : ANI
सहयाद्री मंगल कार्यालय में खाने-पीने जैसे जरूरी इंतजाम किए गए। आगे जाने के लिये 14 बस और तीन टैंपो की व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र सरकार की आपदा प्रबंधन इकाई के निदेशक अभय यावलकर ने एनडीआरएफ की वायु कमान, वायु सेना और नौसेना को पत्र लिख यात्रियों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने सहित अन्य आवश्यक अभियान में मदद करने की अपील की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed