सब्सक्राइब करें

सर्वेः मोदी को अगले चुनाव में कौन देंगे टक्कर? किसे मिलेंगी- कितनी सीटें, जानें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
Mood Of The Nation poll: Who can challenge Modi Magic?
सर्वे में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा अभी कम नहीं हुआ है। इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक पीएम नरेंद्र अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 50 लोगों ने देश के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर पीएम मोदी को चुना है। 19 राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों के 12,321 लोगों की राय से किए गए इस सर्वे में यह भी पता लगाने की कोशिश की गई है कि पीएम मोदी के बाद और कौन से नेता देश में सबसे लोकप्रिय हैं, इसके अलावा कौन अगले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।  पढ़ें क्या सामने आया इस सर्वे में...


 
Trending Videos

देश का अगला पीएम कौन होना चाहिए? 

Mood Of The Nation poll: Who can challenge Modi Magic?
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
देश का अगला पीएम कौन होना चाहिए? 
अगला पीएम कौन हो? करीब 50 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को इसके लिए चुना है। नरेंद्र मदी के बाद राहुल गांधी लोगों की दूसरी पसंद हैं, करीब 13 फीसदी लोग कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार मानते हैं। राहुल गांधी की मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथे स्थान पर रहे हैं। 

आगे पढ़ेंः 2019 में पीएम मोदी को किससे बड़ी चुनौती?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में पीएम मोदी को किससे बड़ी चुनौती?

Mood Of The Nation poll: Who can challenge Modi Magic?
राहुल गांधी
2019 में पीएम मोदी को किससे बड़ी चुनौती?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे। लोकसभा चुनाव में मोदी के दूसरी बड़ी चुनौती बिहार के सीएम नीतीश कुमार होंगे। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के लिए अगले चुनाव में चौथी सबसे बड़ी चुनौती होंगे।
 

अगर आज चुनाव होते हैं तो किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

Mood Of The Nation poll: Who can challenge Modi Magic?
narendra modi and amit shah - फोटो : Getty Images
अगर आज चुनाव होते हैं तो किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो नरेंद्र मोदी फिर से बाजी मार लेंगे। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 304 सीटें मिलेंगी तो यूपीए सौ का आंकड़ा पार नहीं सकेगा और उसे केवल 94 सीटें ही मिलेंगी। अन्य को 145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

आगे पढ़ेंः  सबसे बेहतर सीएम कौन?
विज्ञापन

सबसे बेहतर सीएम कौन?

Mood Of The Nation poll: Who can challenge Modi Magic?
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सबसे बेहतर सीएम कौन?
देश में अरविंद केजरीवाल को सबसे बेहतर सीएम बताया गया है। इसके अलावा नीतीश कुमार, ममता बनर्जी को भी अच्छा सीएम माना गया है। हालांकि पहले किए गए सर्वे से अब तुलने करें तो केजरीवाल की बतौर सीएम लोकप्रियता में कमी आई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed