{"_id":"6a48947346e8724466017561","slug":"mumbai-weather-update-facing-heavy-rain-imd-issues-red-alert-strong-winds-high-tide-2026-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: क्या मुंबई पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश, तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Photos: क्या मुंबई पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश, तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:48 AM IST
सार
Mumbai Rain: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी भी दी। कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश भी दर्ज हुई है। लेकिन आखिर सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई? हाई टाइड कितना खतरनाक हो सकता है? आने वाले घंटों में मुंबई के लिए मौसम कितना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है? आइए, विस्तार से सभी सवालों के जवाबों को जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 9
मुंबई की मूसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए शहर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश, 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
2 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
क्या है आईएमडी का रेड अलर्ट और क्यों बढ़ी चिंता?
आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि सप्ताहांत के दौरान मुंबई और उपनगरों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अलग-अलग स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
3 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
मुंबई में अब तक कितनी बारिश हुई है?
इस बार मानसून भले ही देरी से पहुंचा हो, लेकिन सप्ताह की शुरुआत से ही मुंबई में लगातार तेज बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में शहर के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के अनुसार आइलैंड सिटी में औसतन 99 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 98 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई?
बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा के एच वेस्ट वार्ड में सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुपारी टैंक, बांद्रा में 146 मिमी और पाली चिंबई, बांद्रा में 143.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आइलैंड सिटी में परेल में 141.8 मिमी, माटुंगा-दादर में 135.2 मिमी और फोर्ट में 120.8 मिमी बारिश हुई। वहीं पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में 143 मिमी, घाटकोपर में 136.4 मिमी, मानखुर्द में 134.2 मिमी और चेंबूर में 127.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई?
आईएमडी के अनुसार शनिवार दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर ऊंचा हाई टाइड आने की संभावना है। इसके अलावा रविवार तड़के 2:52 बजे 3.60 मीटर ऊंचा हाई टाइड रहेगा। वहीं शनिवार रात 8:56 बजे 1.66 मीटर और रविवार सुबह 8:22 बजे 1.28 मीटर का लो टाइड रहेगा। भारी बारिश और हाई टाइड एक साथ होने पर समुद्र किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।