Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Naval Exercise Malabar 2020 : See Pictures, Indian Navy, US Navy, Japan Navy, Australian Navy, Naval Ship, War Ship, Sea War Streangth
{"_id":"5fa0fb0324c1cf20110fb54d","slug":"naval-exercise-malabar-2020-see-pictures-indian-navy-us-navy-japan-navy-australian-navy-naval-ship-war-ship-sea-war-streangth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की जंगी ताकत की गवाह हैं ये तस्वीरें, समुद्र में भी हम किसी से कम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत की जंगी ताकत की गवाह हैं ये तस्वीरें, समुद्र में भी हम किसी से कम नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मालाबार नौसेना अभ्यास 2020
- फोटो : twitter : @indiannavy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मालाबार नौसैन्य अभ्यास का पहला चरण शुरू कर दिया है। इस अभ्यास की तस्वीरें गवाह हैं कि समुद्र में भारत की जंगी ताकत भी किसी से कम नहीं है। बता दें कि यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम में किया जा रहा है। इस अभ्यास से इसमें शामिल हो रहे चारों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों का पता चलता है। खास बात यह है कि ये चीन के लिए चिंता का सबब हो सकता है।
2 of 5
मालाबार नौसेना अभ्यास
- फोटो : twitter : @indiannavy
सैन्य अभ्यास तीन दिन तक चलेगा और शुक्रवार को खत्म होगा। इन चारों देशों के नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17-20 नवंबर के बीच अरब सागर में शुरू होगा। पिछले हफ्ते भारत ने यह घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा, जिस पर अमेरिका ने सहमति जताई थी।
3 of 5
मालाबार नौसेना अभ्यास
- फोटो : twitter : @indiannavy
क्वाड सदस्य राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की टोक्यो में बैठक के दो हफ्ते बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया था। जापान में हुई इस बैठक में चारों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत बातचीत की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में जटिल और अत्याधुनिक नौसेना अभ्यास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मालाबार नौसेना अभ्यास
- फोटो : twitter : @indiannavy
इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी या हवाई युद्ध रोधी अभियान होंगे। इसके अलावा हथियारों से फायरिंग का भी अभ्यास किया जाएगा। मालाबार अभ्यास 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच हिंद महासागर में एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। बाद में, 2015 में जापान इसका स्थायी सदस्य बना।
विज्ञापन
5 of 5
मालाबार नौसेना अभ्यास
- फोटो : twitter : @indiannavy
इस अभ्यास में भारतीय नौसेना रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को शामिल करेगी। चीन की बढ़ती आक्रामकता को काबू में रखने के लिए अमेरिका सुरक्षा के तौर पर क्वाड का समर्थन कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।