Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
PM Modi attended the wedding of diamond merchant Savji Dholakia’s son, Dravya Dholakia, in Gujarat
{"_id":"67224825f371c63f44020c98","slug":"pm-modi-attended-the-wedding-of-diamond-merchant-savji-dholakia-s-son-dravya-dholakia-in-gujarat-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gujarat: हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम मोदी, देखें शानदार तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम मोदी, देखें शानदार तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:22 PM IST
सार
अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की है। इसमें एक विवाह कार्यक्रम भी शामिल है। बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में भी शिरकत की है। जिसकी तस्वीरें अब सामने आयी है।
विज्ञापन
1 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम
- फोटो : Facebook / Savji Dholakia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रमों से इतर एक शादी समारोह में भी शिरकत की है। ये शादी थी गुजरात के हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया की, जिसमें पीएम ने शिरकत की और जोड़े को आशीर्वाद दिया।
2 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम
- फोटो : Facebook / Savji Dholakia
वहीं हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने पर पीएम मोदी का आभार जताया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- आज, जब द्रव्य और जाह्नवी अपनी नई यात्रा पर निकल रहे हैं, तो हम खुद को बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं कि इस खुशी के पल में हमारे साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी और जोड़े के लिए दिल से आशीर्वाद ने हमारे परिवार को कृतज्ञता और गर्व से भर दिया है। यह एक ऐसा दिन है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे, यह उन मूल्यों की याद दिलाता है जिन्हें हम प्यार, एकता और परंपरा के रूप में करीब से जानते हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मोदीजी का शुक्रिया।
Today, as Dravya and Jahnvi venture on their new journey, we feel immensely blessed to have had none other than the Hon’ble Prime Minister Narendra Modiji join us in this moment of joy.
His presence and heartfelt blessings for the couple have filled our family with gratitude and… pic.twitter.com/jqjpj8wGAq
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम मोदी
- फोटो : Facebook / Savji Dholakia
हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बारे में बात करें तो, वे हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वहीं पीएम मोदी को अपने बेटे की शादी का आमंत्रण देने के बारें में चर्चा करते हुए सावजी ढोलकिया ने बताया कि, जब वह पीएम मोदी से दिल्ली में मिले थे तो उन्होंने उन्हें शादी में आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम
- फोटो : Facebook / Savji Dholakia
हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया और बहू जाह्नवी की शादी गुजरात के दुधाला में हुई है। परिवार की तरफ से इस शादी का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें पीएम मोदी भी नव जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आएं हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम
- फोटो : Facebook / Savji Dholakia
सावजी ढोलकिया वहीं व्यापारी हैं, जिन्होंने 2014 अपने कर्मचारियों को 200 फ्लैट, 491 कारें और 525 डायमंड जेवर के सेट गिफ्ट में देकर चर्चा में आए थे। इसके बाद 2015-16 में भी उन्होंने हजारों कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफे में कार-फ्लैट्स दिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।