सब्सक्राइब करें

अचानक पाकिस्तान पहुंचे तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक, पीएम मोदी के इन फैसलों ने चौंकाया

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Jul 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
PM Modi In Leh Ladakh : PM Modi sudden reached Pakistan And surgical Air Strike, these decisions of Modi surprised the world
pm modi - फोटो : social media

अपने फैसलों से चौंकाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फितरत में शामिल है। शुक्रवार को अचानक लेह की यात्रा प्रधानमंत्री के चौंकाने वाले फैसलों की एक और कड़ी है। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने राजनीतिक, सामरिक और कूटनीतिक फैसलों से देश और दुनिया को चौंकाया है।

PM Modi In Leh Ladakh : PM Modi sudden reached Pakistan And surgical Air Strike, these decisions of Modi surprised the world
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पड़ोसी देशों को न्योता: साल 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो सभी को पड़ोसी पाकिस्तान के साथ शीतयुद्ध की आशंका थी। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह में सभी सार्क देशों के शासनाध्यक्षों को न्योता देकर पीएम ने चौंका दिया। तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि पीएम अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को भी न्योता देंगे।
 
PM Modi In Leh Ladakh : PM Modi sudden reached Pakistan And surgical Air Strike, these decisions of Modi surprised the world
पीएम मोदी और नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

अचानक पहुंचे पाकिस्तान: हालांकि, सीमापार आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की पूर्व की नीति बहाल रहने के कारण दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते परवान नहीं चढ़े। इसी बीच इसी साल 2015 के 15 दिसंबर को अफगानिस्तान से स्वदेश वापसी के क्रम में पीएम मोदी ने अचानक पाकिस्तान में नवाज शरीफ से मुलाकात कर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi In Leh Ladakh : PM Modi sudden reached Pakistan And surgical Air Strike, these decisions of Modi surprised the world
प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को नमन किया। - फोटो : PTI
सर्जिकल स्ट्राइक: उड़ी में आतंकवादियों के हमले में सेना के कई जवानों के शहीद होने के बाद देश में राजनीति चरम पर थी। इसी बीच अचानक सेना ने 28-29 सितंबर की रात पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। उस समय तक किसी को अंदाजा नहीं था कि पीएम पाकिस्तान के खिलाफ इस स्तर का फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Modi In Leh Ladakh : PM Modi sudden reached Pakistan And surgical Air Strike, these decisions of Modi surprised the world
बालाकोट एयर स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया

एयर स्ट्राइक: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के खिलाफ आतंकी हमले पर पूरा देश गुस्से में था। लोकसभा चुनाव करीब होने के कारण सरकार पर विपक्ष का सियासी हमला बढ़ गया था। इसके बाद जो हुआ उससे पूरा देश हतप्रभ रह गया। वायुसेना के जवानों ने पुलवामा हमले का जवाब 26 फरवरी 2019 को बालाकोट पर एयर स्ट्राइक से दिया। वायुसेना ने लड़ाकू विमान मिराज 2000 की सहायता से बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: मंशा साफ: चीन सोचे उसे युद्ध करना है या पीछे हटना है, विशेषज्ञों ने बताए पीएम के दौरे के मायने
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed