फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAE के प्रिंस ने खास अंदाज में किया PM मोदी का भव्य स्वागत

Sun, 11 Feb 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
 PM Narendra Modi met with with GCC Business Leaders in Dubai of UAE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 फरवरी) देर शाम को अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का खास अंदाज में भव्य स्वागत किया है। आइए एक नजर डालते हैं कुछ खास तस्वीरों पर...








 

 PM Narendra Modi met with with GCC Business Leaders in Dubai of UAE
UAE

यहां उन्होंने खाड़ी देश के शीर्ष नेताओं और खाड़ी सगयोग परिषद देशों के व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम ने भारत में पिछले 3.5  वर्षों में किए गए आर्थिक सुधारों की श्रृंखला के बारे में विस्तार से बात की। 
 

 PM Narendra Modi met with with GCC Business Leaders in Dubai of UAE
burj-khalifa
पीएम मोदी के सम्मान में अबुधाबी में कई इमारतों को तिरंगे रंग से रंग दिया गया है। शनिवार शाम को दुबई स्थित गगनचुंबी इमारत बुर्ज खालिफा तिरंगे रंग की रोशनी से जगमगाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 PM Narendra Modi met with with GCC Business Leaders in Dubai of UAE
- फोटो : MEAindia

रविवार को दुबई के ओपेरा हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है। इस अवसर पर भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पीएम ने नोटबंदी को एक सही दिशा में उठाया गया सही कदम बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत से बाहर रहकर भी यहां भारत जैसा ही माहौल लगता है। 

विज्ञापन
 PM Narendra Modi met with with GCC Business Leaders in Dubai of UAE
uae

यहां पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंदिर का शिलान्यास करने के बाद बताया, 'जब मैं पिछली बार यहां आया था तो मंदिर बनाने की बात शुरू हुई थी। आज पूरे भारत की तरफ से मैं यूएई के प्रिंस का दिल से धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अबू धाबी में सेतु के रूप में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।' पीएम ने कहा कि हम उस परंपरा में पले बढ़े हैं, जहां मंदिर को मानवता का माध्यम माना जाता है। यह मंदिर आधुनिक तो होगा ही लेकिन विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम अनुभव कराने का माध्यम बनेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed