Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
President Droupadi Murmu to newly recruited IAS officers Be sensitive people duty bound serve
{"_id":"630766d7a04f075d974e76b8","slug":"president-droupadi-murmu-to-newly-recruited-ias-officers-be-sensitive-people-duty-bound-serve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Droupadi Murmu: IAS अफसरों से बोलीं राष्ट्रपति- उनके प्रति संवेदनशील रहें, जिनकी सेवा के लिए आप बाध्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Droupadi Murmu: IAS अफसरों से बोलीं राष्ट्रपति- उनके प्रति संवेदनशील रहें, जिनकी सेवा के लिए आप बाध्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:06 PM IST
सार
राष्ट्रपति ने कहा कि मानव विकास सूचकांकों के मामले में अपने क्षेत्र को 'नंबर वन' बनाने के लिए सिविल सेवकों में जुनून होना चाहिए और उन्हें वंचितों के जीवन को बदलने में गर्व महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : Twitter/President Of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि सिविल सेवकों को वंचित लोगों तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि कल्याणकारी पहलों को वास्तव में तभी सफल माना जा सकता है जब उनका लाभ समाज के सबसे निचले तबके के लोगों तक पहुंचे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2020 बैच के 175 अफसरों के एक समूह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि सिविल सेवकों से यह उम्मीद की जाती है कि वे अपने क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति या सबसे वंचित व्यक्ति तक पहुंचें और उनके जीवन स्तर में सुधार करें। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक उन लोगों के लिए अवसर खोल सकते हैं जो कल्याणकारी योजनाओं या विकास कार्यक्रमों से अवगत नहीं हैं।
'वंचितों के जीवन को बदलने में गर्व महसूस करें सिविल सेवक'
2 of 6
नव नियुक्त आईएएस अफसरों से मुलाकात करतीं राष्ट्रपति मुर्मू
- फोटो : Twitter/President Of India
राष्ट्रपति ने कहा कि मानव विकास सूचकांकों के मामले में अपने क्षेत्र को 'नंबर वन' बनाने के लिए सिविल सेवकों में जुनून होना चाहिए और उन्हें वंचितों के जीवन को बदलने में गर्व महसूस करना चाहिए। उन्हें उन लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जिनकी वे सेवा करने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं।
'भारतीय लोकाचार का हिस्सा है वसुधैव कुटुंबकम'
3 of 6
नव नियुक्त आईएएस अफसरों से मुलाकात करतीं राष्ट्रपति मुर्मू
- फोटो : Twitter/President Of India
उन्होंने आगे कहा, 'वसुधैव कुटुंबकम' (पूरी दुनिया एक परिवार है) भारतीय लोकाचार का हिस्सा है और 'भारतमेव कुटुंबकम' (पूरा भारत मेरा परिवार है) अखिल भारतीय सेवाओं से जुड़े सिविल सेवकों के लोकाचार का अभिन्न अंग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'समाज के सबसे निचले तबके तक पहुंचे कल्याणकारी पहलों का लाभ'
4 of 6
नव नियुक्त आईएएस अफसरों से मुलाकात करतीं राष्ट्रपति मुर्मू
- फोटो : Twitter/President Of India
राष्ट्रपति ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि किसी भी कल्याणकारी पहल को सही मायने में तभी सफल माना जा सकता है जब उसका लाभ गरीबों, दलितों और समाज के सबसे निचले तबके अन्य लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में जबरदस्त वृद्धि से देश के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंचना आसान हो गया है और सिविल सेवकों को वंचित लोगों तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखें सिविल सेवक
5 of 6
Draupadi Murmu, द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति ने कहा कि सिविल सेवकों को लोक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और करुणा से निर्देशित होना चाहिए और ईमानदारी व आचरण, निष्पक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखना चाहिए।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे छठी अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण और उत्तर पूर्व में आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन के प्रावधानों के संबंध में विशेष रूप से जागरूक और सक्रिय होने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।