Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Punjab Cabinet Expansion Anmol Gagan Mann minister from modelling to Singing and then Politics in AAP know everything about her news in hindi
{"_id":"62c3031d4fd89c61c968abf0","slug":"punjab-cabinet-expansion-anmol-gagan-mann-minister-from-modelling-to-singing-and-then-politics-in-aap-know-everything-about-her-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anmol Gagan Maan: मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकीं पंजाब की नई मंत्री अनमोल, टाइटल जीतने के बावजूद गायकी को बनाया करियर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anmol Gagan Maan: मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकीं पंजाब की नई मंत्री अनमोल, टाइटल जीतने के बावजूद गायकी को बनाया करियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:10 PM IST
सार
अनमोल गगन का डेब्यू गाना रॉयल जट्टी 2014 में रिलीज हुआ था और जबरदस्त हिट हुआ। बाद में वे लंदन चली गईं और वहां लोक नृत्य से जुड़ा पेजेंट जीता। अनमोल गगन ने एक किताब- 'हाउ टू बिकम अ रियल मैन' भी लिखी है।
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों को सोमवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें एक हिंदू और चार सिख चेहरों को मौका मिला है। जहां मंत्री बने नए नामों में से चार पुरुष विधायक हैं तो वहीं एक महिला को भी मौका दिया गया है। यह चेहरा है 31 साल की अनमोल गगन मान का, जो कि मान कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री भी हैं। गुल पनाग के अलावा वे दूसरी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें आप ने पंजाब में पार्टी का हिस्सा बनाया हैं। एक सिंगर के तौर पर पूरे पंजाब में लोकप्रिय अनमोल गगन ने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान का गाना भी लिखा था। इसके अलावा उनके जीवन के कई और पहलू हैं, जिनके बारे में आम लोग काफी कम ही जानते हैं।
Trending Videos
2 of 7
अनमोल गगन मान।
- फोटो : Social Media
कौन हैं अनमोल गगन मान?
अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से हुई। 2007 में संगीत और साइकोलॉजी जैसे विषयों से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को करियर के तौर पर चुना। उन्हें मिस मोहाली पंजाबन के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है। हालांकि, बाद में उन्होंने गायकी में हाथ आजमाया। उनका पहला गाना रॉयल जट्टी 2014 में रिलीज हुआ था और जबरदस्त हिट हुआ।
बाद में वे लंदन चली गईं और वहां लोक नृत्य से जुड़ा पेजेंट जीता। अनमोल गगन ने एक किताब- 'हाउ टू बिकम अ रियल मैन' भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अनमोल गगन मान।
- फोटो : Social Media
गायकी से राजनीति में कैसे हुई एंट्री?
अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। तब पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह-प्रमुख बना दिया था। इसके बाद उन्हें खरड़ हलके से उम्मीदवार बनाया गया। शुरुआत में उनकी उम्मीदवारी को लेकर खरड़ में आप के पुराने नेताओं ने उनका काफी विरोध किया। इन नेताओं का आरोप था कि अनमोल खरड़ के लिए बाहर की नेता हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें पैराशूट उम्मीदवार तक करार दे दिया था। हालांकि, अनमोल का कहना था कि वे 16 साल से खराड़ में रह रही हैं।
4 of 7
अनमोल गगन मान।
- फोटो : Social Media
विधानसभा चुनाव में अनमोल मान ने जबरदस्त प्रचार किया। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों से हराया। गगन को 78,067 मत मिले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। अनमोल गगन मान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की काफी करीबी मानी जाती हैं। अरविंद केजरीवाल ने खरड़ विधानसभा में घर-घर अनमोल गगन मान का प्रचार भी किया था। अनमोल ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया, जो कि काफी लोकप्रिय भी हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
अनमोल गगन मान।
- फोटो : Social Media
जीत के बाद कैसा रहा है प्रदर्शन?
अनमोल गगन मान विधायक बनने के बाद से इलाके बेहद सक्रिय हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने हलके में सफाई मुहिम चलाई। इसके बाद भी वह अपने हलके में मोहल्ला क्लीनिक बनाने में कामयाब रही हैं। विधायक मान ने विधानसभा में दावा किया था कि वे हलके को विकास के पथ पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। एक मौके पर तो उन्होंने विधानसभा में यह दावा कर दिया था कि 75 साल में राज्य सरकारों ने जितना काम किया है, उतना आप सरकार महज पांच साल में कर देगी। मान ने दावा किया था कि अगर ऐसा नहीं होता तो वे राजनीति छोड़ देंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।