{"_id":"6a901c40114e04dc3d0f4693","slug":"raksha-bandhan-rekha-gupta-diya-kumari-leaders-celebrate-festival-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा गुप्ता के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन: दीया कुमारी ने नेताओं को बांधी राखी, तस्वीरों में दिखा उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेखा गुप्ता के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन: दीया कुमारी ने नेताओं को बांधी राखी, तस्वीरों में दिखा उत्साह
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:45 PM IST
सार
रक्षाबंधन के मौके पर अलग-अलग राज्यों के नेताओं ने स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। कहीं बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं, तो कहीं नेताओं ने एक-दूसरे की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
1 of 4
नेताओं का रक्षाबंधन
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी अलग-अलग जगहों पर रक्षाबंधन मनाया।
बच्चों के साथ रेखा गुप्ता ने मनाया त्योहार
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने की तस्वीरें और संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आए उनके ‘लिटिल फ्रेंड्स’ ने उन्हें प्यार से कई राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई। इसके बाद खूब बातें, हंसी और शरारतें भी हुईं।
रेखा गुप्ता ने बच्चों के प्यार को अपने लिए आशीर्वाद बताया। उन्होंने कामना की कि बच्चों की मुस्कान हमेशा बनी रहे और उनके सपनों को हर अवसर मिले। साथ ही दिल्ली उनके लिए हमेशा सुरक्षित और संभावनाओं से भरी रहे।
दीया कुमारी ने मदन राठौड़ और प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत कुमार और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीनों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दीया कुमारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा संगठन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर मार्गदर्शन देते रहें।
3 of 4
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने भी मनाया त्योहार
- फोटो : @IANS
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने भी बांधा रक्षा सूत्र
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम मेहर मलिक, राम भतेरी और ऋषिपाल रावल के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष मतलौडा सोमबीर मलिक को रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी
- फोटो : @IANS
संजय सरावगी को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन और बी.के. सावित्री माता ने उन्हें राखी बांधी। संजय सरावगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोनों बहनों से मिले स्नेह और शुभाशीष के लिए हृदय से आभार जताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।