प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम जन्मभूमि पूजन के लिए अयोध्या आएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर देश के साथ विदेश में भी असीम उल्लास का माहौल है। इस मौके पर मंदिर के सभी ट्रस्टियों ने कहा कि आज का दिन बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है।
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में रामलला का पुनर्जन्म... ट्रस्टी बोले- सदियों की आकांक्षा होगी तृप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में रामलला का पुनर्जन्म...
मंदिर निर्माण के साथ सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के भाग्य का नया सूर्य उदित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिर अभिलाषित भव्य-दिव्य मंदिर की आधारशिला रखकर सदियों की आकांक्षा को तृप्त करेंगे। नि:संदेह यह अवसर हर्ष और उल्लास का है। अयोध्या इस तरह प्रसन्न है, जैसे कि अपने आराध्य का पुन: प्राकट्य हो रहा हो। एक तरह से यह रामलला का पुनर्जन्म ही है।
-महंत नृत्य गोपाल दास, अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ
लौट रही वैभव व कीर्ति
खुशी शब्दों में बयां नहीं हो सकती। पांच सौ वर्षों बाद रामनगरी का वैभव व कीर्ति लौट रही है। अयोध्या आह्लादित है। इससे बड़ा अवसर शायद अयोध्या के लिए नहीं हो सकता।
-बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, ट्रस्टी
राष्ट्रीय चेतना का समन्वय मंदिर
अयोध्या में बनने वाला राममंदिर राष्ट्रीय चेतना का समन्वय मंदिर होगा। राममंदिर राष्ट्र के उत्कर्ष का भी कारक बनने जा रहा है। ये गुलामी के चिह्नों के परिमार्जन के क्षण हैं।
-गोविंददेव गिरि, ट्रस्टी
भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला
यह पूरे देश के लिए गौरव बोध का समय है। संघर्ष का काल बीत चुका है। अब वह दिन दूर नहीं जब हमारे आराध्य रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगें और उनका दर्शन कर जीवन कृतार्थ करेंगें।
-दिनेंद्र दास, ट्रस्टी व महंत निर्मोही अखाड़ा