{"_id":"637760ed15c5347502386fcc","slug":"shraddha-murder-case-why-aftab-changing-the-statement-again-and-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: क्यों बार-बार बयान बदल रहा है आफताब, पुलिस का समय बर्बाद कर क्या करना चाहता है हत्यारा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shraddha Murder Case: क्यों बार-बार बयान बदल रहा है आफताब, पुलिस का समय बर्बाद कर क्या करना चाहता है हत्यारा?
Fri, 18 Nov 2022 04:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:09 PM IST
सार
सवाल है कि आखिर बार-बार आफताब अपने बयान को क्यों बदल रहा है? क्या वह पुलिस के साथ कोई गेम खेल रहा है? इसके क्या मायने हैं? अब तक सबूतों के आधार पर आफताब को क्या सजा हो सकती है? आइए समझते हैं...
विज्ञापन
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला बार-बार बयान बदल रहा है। हर रोज वह पुलिस के सामने नई कहानी बताता है। पहले उसने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा को मारने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। अब उसने बताया है कि शव के सिर्फ 16 टुकड़े किए थे। आफताब का कहना है कि उसने 22 दिन नहीं, बल्कि पांच महीने से ज्यादा समय तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था।
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
अब आफताब ने क्या खुलासे किए हैं?
आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार को कई नए खुलासे किए। उसने हत्या वाले दिन की पूरी कहानी फिर से बताई। पुराने बयान से पलटते हुए पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर के 35 नहीं, बल्कि 16 टुकड़े किए थे। सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में पांच महीने से ज्यादा समय तक रखा था।
आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार को कई नए खुलासे किए। उसने हत्या वाले दिन की पूरी कहानी फिर से बताई। पुराने बयान से पलटते हुए पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर के 35 नहीं, बल्कि 16 टुकड़े किए थे। सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में पांच महीने से ज्यादा समय तक रखा था।
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब।
- फोटो : अमर उजाला
आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या रात आठ बजे ही कर दी थी। इसके बाद दो दिन तक उसका शव फ्लैट में ही पड़ा रहा। एक दिन तो कमरे में ही उसकी लाश थी। शव के सामने ही रात में बैठकर उसने खाना खाया और फिर बीयर पीने के बाद नेटफ्लिक्स पर पूरी रात फिल्म देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए। श्रद्धा का सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को फ्रिज में पॉलिथीन में पैककर रख दिया। आरोपी का कहना है कि उसे इन शव के टुकड़ों को फेंकने का मौका नहीं मिला था। सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है कि आफताब अक्तूबर की शुरुआत में जंगल में गया था।
विज्ञापन
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
आफताब ने बताया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में नौकरी लग गई थी। वह कॉल सेंटर में रात में नौकरी करता था। दिन में उसकी नई महिला दोस्त आ जाती थी। इस कारण वह शव के टुकड़ों को फेंक नहीं पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने शव के इन टुकड़ों को अक्तूबर महीने की शुरुआत में जंगल में फेंका था। आरोपी के अक्तूबर महीने में जंगल जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।