सुर्खियां: बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत; नीला ड्रम केस में आज होगी सजा; ममता पर चाकू से हमले की कोशिश
बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है, जिस पर अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है, जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर, उसमें घुसकर कुछ लोग जंतर मंतर आए थे। ऐसे में किसी के घर में जबरन घुसना ट्रेस पासिंग होता है और जंतर मंतर अलग जगह है। पढ़ें एक क्लिक पर...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाली महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा किया। बताया गया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी महिला उनकी ओर दौड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ममता बनर्जी के सहयोगियों ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की न केवल हत्या की थी, बल्कि उसके शव के टुकड़े नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात के बाद मेरठ समेत देशभर में सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
जयशंकर का दो टूक संदेश: अमेरिका से रिश्ते आसान नहीं, चीन को भी संभालना जरूरी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के बदलते वैश्विक संबंधों और विदेश नीति को लेकर अहम बातें कही हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों को आगे बढ़ाना आसान नहीं है। दुनिया में अमेरिका की भूमिका और दूसरे देशों के साथ उसके व्यवहार में बदलाव आया है। ऐसे में हर देश को अपने रिश्तों का नए सिरे से आकलन करना पड़ रहा है। जयशंकर ने भारत की रणनीति को समझाते हुए कहा कि अमेरिका के साथ जुड़ना और चीन को संभालना, दोनों जरूरी हैं।
विदेश मंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत, चीन के साथ सीमा पर शांति, यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), रूस के साथ संबंधों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नियमन जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। पढ़ें एक क्लिक पर...