{"_id":"6a387ee51f68d89a1407b73c","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-22-june-2026-updates-on-amar-ujala-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ब्रिक्स की आज से एनएसए स्तर की बैठक, ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, वार्ता रुकी; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ब्रिक्स की आज से एनएसए स्तर की बैठक, ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, वार्ता रुकी; पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के एनएसए स्तर की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है, जिसमें चीनी विदेश मंत्री की मौजूदगी भी चर्चा में है, जबकि दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां ईरानी नेता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है और एसआईटी अपनी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री को सौंप सकती है, वहीं मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का असर दिखा रहा है। खेल में बेल्जियम और ईरान का मुकाबला ड्रॉ रहा, जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक रणनीतिक तेज कर दी है। इसके साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम वार्ता जारी है और इस्राइल ने दक्षिण लेबनान में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने के संकेत देते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख दोहराया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
दिल्ली में सामने आएगा बीजिंग का असली चेहरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिक्स: एनएसए स्तर की बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण
भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US Iran Talks: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें
ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ''उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं।'' पढ़ें पूरी खबर

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

जल संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर