बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही अहमदाबाद के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा आज शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, आज आजमगढ़ में गरजेंगे सीएम योगी, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य अपने नाम किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज आजमगढ़ को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। करीब साढे तीन घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मंकीपॉक्स टीका बनाने के लिए सीरम और भारत बायोटेक के बीच मची होड़
कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स टीका को लेकर देश की दो बड़ी नामचीन कंपनियों के बीच होड़ मची है। पिछली बार कोरोना रोधी कोवाक्सिन बनाने के लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी सबसे आगे रही। इस बार पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भी सरकार के साथ मिलकर मंकीपॉक्स का टीका बनाना चाहती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के पदकों का खाता खोला। तेजस्विन शंकर ने ट्रैक एंड फील्ड में कांस्य के रूप में भारत के लिए पहला पदक जीता।
यहां पढ़ें पूरी खबर...