कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा। वहीं, ऑल इंडिया कांग्रेस समिति में पचास वर्ष सेवाएं देने के बाद आज जम्मू से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां सैनिक फार्म, सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा में आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। भाजपा ने सदन में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: कांग्रेस का ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जम्मू में आजाद का शक्ति प्रदर्शन, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आज
कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू में आजाद का शक्ति प्रदर्शन आज
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति में पचास वर्ष सेवाएं देने के बाद आज जम्मू से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां सैनिक फार्म, सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा में आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। इसमें लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान आजाद द्वारा नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की घोषणा करना संभव है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
राजनीतिक संकट के बीच कल सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वास मत
झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है। वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर...
देशभर से 19 अध्यापक सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2021-22 के लिए देशभर से 19 अध्यापकों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इनमें से सबसे अधिक आठ शिक्षक दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से हैं। बोर्ड ने इन सभी शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड ने सम्मान समारोह कार्यक्रम की तिथि की घोषणा नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...