प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 'काली' फिल्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कानपुर समेत यूपी, मध्य प्रदेश व बंगाल के कई शहरों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे सौगात, महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानपुर समेत कई शहरों में मामला दर्ज, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे कई सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानपुर समेत कई शहरों में मामला दर्ज
काली फिल्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कानपुर समेत यूपी, मध्य प्रदेश व बंगाल के कई शहरों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। बिगड़े बोल पर सियासी घमासान के बीच भाजपा ने मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच, कनाडा में आगा खान म्यूजियम ने फिल्म का विवादित पोस्टर हटाते हुए हिंदू समुदाय से माफी मांगी है। पढ़ें पूरी खबर...
आज होगी सीएम भगवंत मान की शादी
वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार यानी सात जुलाई को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से विवाह करेंगे। 1993 में जन्मी गुरप्रीत कौर ने हरियाणा के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण पर आज पक्षकार देंगे मस्जिद पक्ष के प्रार्थना पत्र पर जवाब
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी की ओर बृहस्पतिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विपक्षी सचिव शाही ईदगाह व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के प्रार्थना पत्र पर अपनी आपत्ति दाखिल की जाएगी। विपक्षीगण द्वारा अदालत से कहा गया है कि पहले इस केस के स्थायित्व को लेकर 7 रूल 11 सीपीसी पर सुनवाई होनी चाहिए। जबकि पक्षकारों ने अदालत से मांग की है कि अदालत में पहले ईदगाह के सर्वे संबंधी मामले में सुनवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर...