भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। वहीं, अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज होगा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा, जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: इंग्लैंड-भारत के बीच सेमीफाइनल, अमर उजाला मेधावियों का आज करेगा सम्मान, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप के सेमीफाइनल में 35 साल बाद इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू कश्मीर: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज होगा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा, जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, पुंछ व रामबन के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार
हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी। प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
MCD Election: मुख्यमंत्री आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि एमसीडी में अब ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली बर्बाद हो गई है। दिल्ली के हर कोने, हर गली, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है। इसके अलावा, व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...