{"_id":"6395395c5f5ad70063294148","slug":"top-news-headline-11-december-today-important-and-big-news-stories-of-11-december-updates-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी देंगे गोवा-महाराष्ट्र को बड़ी सौगातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी देंगे गोवा-महाराष्ट्र को बड़ी सौगातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता आखिरकार दिल्ली की हरी झंडी से शनिवार को साफ हो गया है। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। जो राज्य के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उधर, भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता साफ
सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता आखिरकार दिल्ली की हरी झंडी से शनिवार को साफ हो गया है। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब जल्द मंत्रियों के नाम तय होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन
पीएम मोदी(फाइल)
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। जो राज्य के लिए गेम चेंजर साबित होगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नागपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और मिहान क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ
भूपेंद्र पटेल
- फोटो : पीटीआई
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा राज्य में रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
जीत दिलाने वाले फ्रांस के जिरूड और पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से निराश हैरी केन
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब उनका सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर