फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 11 Nov 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Nov 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 11 November Today: Important And Big News Stories Of 11 November Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 9:45 बजे संत कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बंगलूरू के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का भी आज अनावरण करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण की अर्जी पर आज सुनवाई करेगी। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन आज नई दिल्ली में जलवायु वित्त सहित पारस्परिक हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी। दोनों नेता 'भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी' की 9वीं बैठक का नेतृत्व करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 11 November Today: Important And Big News Stories Of 11 November Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का पीएम मोदी आज करेंगे अनावरण, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। पीएम दक्षिण भारत की यात्रा की शुरुआत आज कर्नाटक से करेंगे। आज सुबह 9:45 बजे संत कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बंगलूरू के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। साथ ही हवाई अड्डे पर स्थापित नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, किसी शहर के संस्थापक की यह पहली और सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा है।     पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 11 November Today: Important And Big News Stories Of 11 November Updates On Amar Ujala
हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग है। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण की अर्जी पर आज सुनवाई करेगी। मामले पर विचार के लिए एक पीठ का भी गठन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को संरक्षित करने की समयसीमा 12 नवंबर से बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 11 November Today: Important And Big News Stories Of 11 November Updates On Amar Ujala
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

भारत-अमेरिका ईएफपी की 9वीं बैठक आज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन आज नई दिल्ली में जलवायु वित्त सहित पारस्परिक हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी। दोनों नेता 'भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी' की 9वीं बैठक का नेतृत्व करेंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन 11 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 11 November Today: Important And Big News Stories Of 11 November Updates On Amar Ujala
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ेंगे हवा के हालात
दिल्ली-एनसीआर में आज हवा और बिगड़ने की आशंका है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से पराली का धुआं यहां तक पहुंचेगा। इस वजह से वातावरण में स्मॉग की चादर बन सकती है। नतीजन, हवा के बहुत खराब के उच्च स्तर से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटे में एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा 295 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर दर्ज हुई।    पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed