संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जिस देश ने अल-कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसके पास उपदेश देने की साख नहीं है। वहीं, गत चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: जयशंकर ने UNSC में पाक को सुनाई खरी-खरी, फ्रांस दूसरी बार FIFA फाइनल में, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, जयशंकर ने बोलती की बंद
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जिस देश ने अल-कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसके पास उपदेश देने की साख नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
FIFA WC: फ्रांस मोरक्को को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह
गत चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर (रविवार) को उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू कश्मीर: तवांग में भारत-चीन सैनिकों की झड़प के बाद आईबी पर अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की अफवाहों के बीच सुरक्षा बलों ने साझा तलाशी अभियान चलाए। सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों, जंगलों और नालों के निकटवर्ती क्षेत्रों को खंगाला। पढ़ें पूरी खबर...
आज से किसान जत्थेबंदियां प्रदेशभर के टोल प्लाजा पर देंगी धरना
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने एक बयान जारी कर कहा कि आज से पंजाब के टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियां धरना देंगी और लोगों के लिए टोल प्लाजा फ्री करेंगी। ये धरना दिन-रात एक माह तक चलेगा। सरकार को इस नीति को रद्द करना होगा, क्योंकि सभी लोग गाड़ी खरीदते समय सरकार को टैक्स अदा करते हैं, फिर कारपोरेट घरानों को फायदा क्यों पहुंचाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...