फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: आज भारत-चीन के बीच 16वें दौर की बैठक, आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम होंगे जारी

Sun, 17 Jul 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jul 2022 06:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 17 July Today: Important and big news stories of 17 July updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लद्दाख सीमा पर तनाव के मुद्दे पर आज भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक होने जा रही है। वहीं, रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए झटका देने वाली खबर आई है कि उसका एक कार्गो विमान उत्तरी ग्रीस में हादसे का शिकार हो गई। साथ ही काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश के छह जिलों में 20 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 17 July Today: Important and big news stories of 17 July updates on Amar Ujala
भारत और चीन के बीच आज 16वें दौर की वार्ता होगी। - फोटो : PTI (File Photo)

आज भारत-चीन के बीच होगी 16वें दौर की बैठक
लद्दाख सीमा पर तनाव के मुद्दे पर रविवार को भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि भारत डेपसांग और डेमचोक में मुद्दों के समाधान के अलावा शेष सभी फ्रिक्शन पॉइंट्स पर जल्द से जल्द सैनिकों को हटाने के लिए दबाव डालेगा। इससे एक दिन पहले चीनी राष्ट्रपति शी ने शिनजियांग का दौरा किया और अपने सैनिकों के साथ मुलाकात की। यह अहम माना जा रहा है क्योंकि पीपुल्स लिबरेशन एमी (पीएलए) की शिनजियांग सैन्य कमान मई 2020 से दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के बीच लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा की देखरेख कर रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 17 July Today: Important and big news stories of 17 July updates on Amar Ujala
Ukraine plane crash - फोटो : PTI (File Photo)

यूक्रेन का मालवाहक विमान उत्तरी ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए झटका देने वाली खबर आई है कि उसका एक कार्गो विमान उत्तरी ग्रीस में हादसे का शिकार हो गई है।समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ग्रीक नागरिक उड्डयन अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि विमान में कितने लोग सवार थे या विमान क्या ले जा रहा था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 17 July Today: Important and big news stories of 17 July updates on Amar Ujala
CISCE Board Result - फोटो : Amar Ujala

आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 17 July Today: Important and big news stories of 17 July updates on Amar Ujala
तमिलनाडु में नदी के जलस्तर का बहाव बांध से ऊपर पहुंचा। - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़
गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश के छह जिलों में 20 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।राजामहेंद्रवरम के समीप दोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बांध में जलस्तर शनिवार रात 25.60 लाख क्यूसेक के पार चला गया, अभी इसके और बढ़ने की आशंका है। इससे पहले बांध में अगस्त 2006 में जलस्तर इतना अधिक रहा था।  पढ़ें पूरी खबर....

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed