फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: यूपी बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा परिणाम आज होगा घोषित, 100 वर्ष की हुईं हीराबा, पढ़ें अहम समाचार

Sat, 18 Jun 2022 06:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 06:33 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 18 June Today: Important and big news stories of 18 June updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि आज यूपी बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं, इस मौके पर पीएम अपनी मां के साथ रहेंगे। साथ ही सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। छात्रों ने अनेकों ट्रेन, बस और पुलिस चौकी तक में आग लगा दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 18 June Today: Important and big news stories of 18 June updates on Amar Ujala
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

यूपी में आज दोपहर दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट होगा घोषित
यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline 18 June Today: Important and big news stories of 18 June updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा - फोटो : अमर उजाला

आज 100वां जन्मदिन मनाएंगी पीएम मोदी की मां हीराबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं। वहीं पीएम मोदी आज गुजरात में रहेंगे और अपनी मां से मिलेंगे। इसके साथ ही हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण भी होगा। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 18 June Today: Important and big news stories of 18 June updates on Amar Ujala
अग्निपथ योजना को लेकर भारी विरोध - फोटो : अमर उजाला

देशभर में 316 ट्रेनें प्रभावित, 200 रद्द; आगजनी से सात ट्रेनों पर असर
रक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए 'अग्निपथ योजना' के विरोध में अब तक 300 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जबकि 200 से अधिक रद्द कर दी गई है। रेलवे ने बताया कि विरोध के कारण 94 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जबकि 65 मेल व एक्सप्रेस और 30 यात्री ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline 18 June Today: Important and big news stories of 18 June updates on Amar Ujala
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में जारी है बारिश का सिलसिला, ठंडे पड़े गर्मी के तेवर, यलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीन दिनों से चल रही बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिये हैं। आज लगातर तीसरे दिन रात को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तड़के तक जारी है। जोरदार बारिश के साथ चल रही हवाओं ने रात में ठंडक का अहसास बञॉ दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed