कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले मैं आखिरी सांस तक राहुल गांधी को मनाऊंगा। वे नहीं माने, तो आलाकमान का जो आदेश होगा वो स्वीकार कर लूंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचेंगे। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है। वहीं, आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे के साथ ही सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर संयुक्त और दोहरी डिग्री शुरू करने की सहमति दी है। देश के 48 यूनिवर्सिटी में अब विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री भी मिलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: गहलोत ने दिए बड़े संकेत, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक गहलोत ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत
कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले मैं आखिरी सांस तक राहुल गांधी को मनाऊंगा। वे नहीं माने, तो आलाकमान का जो आदेश होगा वो स्वीकार कर लूंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचेंगे। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम
आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे के साथ ही सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। इससे पहले चंद्रकांता कौल की कप्तानी में भारत ने 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। इस सीरीज में अंजुम चोपड़ा ने शतक और अर्धशतक लगाया था। पढ़ें पूरी खबर...
जेएनयू, जामिया समेत 48 यूनिवर्सिटी में मिलेगी विदेशी विवि की डिग्री
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर संयुक्त और दोहरी डिग्री शुरू करने की सहमति दी है। इसके तहत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी समेत 48 यूनिवर्सिटी में अब विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री भी मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र ने कहा- EWS कोटे पर सामान्य वर्ग का अधिकार
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए 10 फीसदी आरक्षण के मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि ईडब्ल्यूएस कोटे पर सामान्य वर्ग का ही अधिकार है, क्योंकि एससी-एसटी के लोगों को पहले से ही आरक्षण के ढेरों फायदे मिल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...