ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज सुबह करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरेंगे। अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में वह स्वर्णिम निशाना लगाकर इतिहास रचना चाहेंगे। नीरज अगर पदक जीत लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन जाएंगे। वहीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी अर्पिता मुखर्जी को आज कोर्ट में पेश करेगा। ईडी ने अर्पिता के घर से शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू दौरे पर आएंगे। वह पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में एक कार्यक्रम में दो हजार शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा, अर्पिता मुखर्जी की कोर्ट में पेशी, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा
ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज सुबह करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरेंगे। अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में वह स्वर्णिम निशाना लगाकर इतिहास रचना चाहेंगे। नीरज अगर पदक जीत लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन जाएंगे। उनसे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। पढ़ें पूरी खबर...
ईडी अर्पिता को आज कोर्ट में करेगा पेश
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी अर्पिता मुखर्जी को आज कोर्ट में पेश करेगा। ईडी ने अर्पिता के घर से शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे। वहीं, ईडी द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को बेचैनी की शिकायत के बाद शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्थ चटर्जी को कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। शहर की एक अदालत द्वारा दो दिन की ईडी हिरासत में भेजे जाने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश को करेंगे संबोधित
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का विदाई समारोह हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान कोविंद को विदाई पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया कि रामनाथ कोविंद आज यानी रविवार को देश को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू जाएंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू दौरे पर आएंगे। वह पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में एक कार्यक्रम में दो हजार शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...