प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को आज ऑनलाइन संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों के फैसले पर समीक्षा वाली याचिका पर आज सुनवाई करने करेगा। इस मामले में खुली अदालत में सुनवाई होगी। साथ ही दिल्ली में आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज सुबह सीएम केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: श्रम मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे पीएम, ईडी की शक्तियों पर सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पीएम मोदी श्रम मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को आज ऑनलाइन संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया जाएगा। इसमें श्रम संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
ईडी की शक्तियों पर खुली अदालत में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों के फैसले पर समीक्षा वाली याचिका पर सुनवाई करने को सहमत हो गया। आज इस मामले में खुली अदालत में सुनवाई होगी। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने 27 जुलाई के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हुए आवेदन किया था, जिसमें गिरफ्तारी, जांच और संपत्ति की कुर्की से संबंधित ईडी की व्यापक शक्तियों पर सुनवाई की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में आप विधायक दल की बैठक आज
दिल्ली में आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज सुबह सीएम केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बुधवार को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विद्यार्थियों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को आज रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। हैकाथॉन में छात्र लोगों के दैनिक जीवन में पेश आ रहीं समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद संबंधी नवाचार, समस्या-समाधान और लीक से हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है। पढ़ें पूरी खबर...

कमेंट
कमेंट X