नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, तिकुनिया हिंसा मामले में आज जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में निर्णायक सुनवाई लगी है। आरोप तय करने को लेकर अदालत में लंबित चल रही डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को अवशेष बहस होगी। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा में सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक-2022 पर चर्चा का जवाब देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: सोनिया गांधी ईडी के सामने होंगी पेश, तिकुनिया हिंसा में निर्णायक सुनवाई, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी के सामने आज दूसरी बार होगी सोनिया गांधी की पेशी
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 26 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी 26 जुलाई को दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
तिकुनिया हिंसा मामले में निर्णायक सुनवाई आज
तिकुनिया हिंसा मामले में आज जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में निर्णायक सुनवाई लगी है। आरोप तय करने को लेकर अदालत में लंबित चल रही डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को अवशेष बहस होगी। अंकित दास सहित पांचों आरोपियों के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ मंगलवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन के संबंध में अपनी बहस दलीलें अदालत में रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
सामूहिक विनाश के हथियार संशोधन बिल पर आज जवाब देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा में सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक-2022 पर चर्चा का जवाब देंगे। मानसून सत्र के अगले ही दिन सदन में पेश किए इस विधेयक पर सोमवार को बमुश्किल चर्चा की शुरुआत हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते बहस पूरी नहीं हो सकी। यह बिल सामूहिक विनाश के हथियारों और उनके गैरकानूनी वितरण को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप ऐसे हथियारों के वितरण प्रणालियों के विरुद्ध प्रसार और वित्तपोषण के खिलाफ प्रावधान करता है। पढ़ें पूरी खबर...
सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्र अंकों के सत्यापन के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं के नतीजे बीते सप्ताह जारी किए जा चुके हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें सत्यापित कराना चाहते हैं, उन्हें आज से अंक सत्यापन की सुविधा मिलेगी। बोर्ड छात्रों को अंकों की जांच (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स), टर्म-2 की मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने, व पुर्नमूल्यांकन की सुविधा देने जा रहा है। सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...