सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, नोटबंदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Sep 2022 07:07 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 28 September Today: Important and big news stories of 28 September updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 28 September Today: Important and big news stories of 28 September updates on Amar Ujala
PFI, NIA - फोटो : अमर उजाला

पीएफआई पर लगा पांच साल का प्रतिबंध
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। पीएफआई की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों पर मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत सुरक्षा एजेंसियों ने फिर कार्रवाई की।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 28 September Today: Important and big news stories of 28 September updates on Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी। बेंच के अन्य जजों में जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के भारत सरकार के निर्णय के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें से एक याचिका विवेक नारायण शर्मा ने दायर की है। याचिका में 8 नवंबर 2016 की अधिसूचना को चुनौती दी गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 28 September Today: Important and big news stories of 28 September updates on Amar Ujala
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज से
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो दर 5.90 फीसदी पर चली जाएगी, जो अभी 5.40 फीसदी है। पिछले हफ्ते ही करीब एक दर्जन केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया था। अमेरिका के बैंक ने 0.75 फीसदी की बढ़त की थी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 28 September Today: Important and big news stories of 28 September updates on Amar Ujala
रमाबाई मैदान में तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला

सपा के सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर
समाजवादी पार्टी पिछड़े व अल्पसंख्यक के साथ अब दलित एवं महिला कार्ड भी चलेगी। इनसे जुड़े विभिन्न मुद्दे पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मंथन होगा। पार्टी जातीय जनगणना और आरक्षण की संस्तुतियों को लागू करने के मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाने की तैयारी है। सपा का प्रदेश सम्मेलन आज और राष्ट्रीय सम्मेलन बृहस्पतिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगा। इसमें आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed