फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी; KKR ने RR को हराया

Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि देश जो चाहता है वह होकर रहेगा और हमला करने वालों को जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया। उधर, आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चिनाब नदी का पानी रोक दिया है और अब किशनगंगा डैम से पानी रोकने की तैयारी में है। वहीं, बाबिल खान के एक कथित वायरल वीडियो पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने बाबिल की मां सुतापा से बात की है। उधर, बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस नेता अजय राय ने  कानून-व्यवस्था को लेकर  बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया गया है, जिसमें निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। आईपीएल में रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के मारकर शानदार पारी खेली। उधर, इस्राइली एयरपोर्ट पर यमन के मिसाइल हमले से अफरा-तफरी मच गई और एयर इंडिया की एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का एक ट्रक 700 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन जवान का बलिदान हो गए। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

top news headline today important and big news stories
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी: 'देश जो चाहता है...वह जरूर होगा, हमला करने वालों को जवाब देना मेरी जिम्मेदारी'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पहलगाम हमले को लेकर कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। उनकी यह टिप्पणी हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली को लेकर कहा कि आप हमारे प्रधानमंत्री को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं। पढ़ें पूरी खबर

top news headline today important and big news stories
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI

केकेआर ने आईपीएल में दूसरी बार एक रन से दर्ज की जीत, 2019 से पहली बार घर में राजस्थान को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब केकेआर ने एक रन से कोई मुकाबला जीता है। इससे पहले उसने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी इसी अंतर से हराया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
भारत ने रोका चिनाब का पानी - फोटो : एएनआई (फाइल)

पाकिस्तान को प्यासा मारने की प्लानिंग: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोक दिया है और जल्द ही झेलम की सहायक नदी पर स्थित किशनगंगा डैम पर भी इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
राघव जुयाल, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल खान के वायरल वीडियो पर राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने अभी सुतापा आंटी से बात की'
दिवंगत एक्टर इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे व अभिनेता  बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि इसे खुद बाबिल ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर डिलीट कर दिया। इसमें वे अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे सहित कुछ स्टार्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इस मामले पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को लेकर राघव न चिंता जताते हुए बाबिल की मां सुतापा सिकदर से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed