जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते असुरक्षित हो चुके भवनों को गिराने का अभियान आज मंगलवार से शुरू होगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने असुरक्षित भवनों को गिराने के निर्देश दिए हैं। वहीं देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड व कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: जोशीमठ में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, ठंड से ठिठुरे उत्तर भारत को राहत मिलने के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धंसते शहर में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन
जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते असुरक्षित हो चुके भवनों को गिराने का अभियान आज मंगलवार से शुरू होगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने असुरक्षित भवनों को गिराने के निर्देश दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, आज से मिल सकती है फौरी राहत
देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती रहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज सुबह अंबाला में झंडा फहराकर शुरू होगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंचेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
57 प्रवासी भारतीयों और संगठनों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी पुरस्कार
इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 57 मेहमानों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित करेंगी। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भी यह सम्मान दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...