प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 दिसंबर) चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे और वहां 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (18 दिसंबर) स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। साथ ही फीफा विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पीएम का मेघालय-त्रिपुरा दौरा आज, नेवी में शामिल होगा युद्धपोत मोरमुगाओ, पढ़ें अहम खबरें
पीएम मोदी का मेघालय और त्रिपुरा का दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 दिसंबर) चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे और वहां 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं में आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (18 दिसंबर) स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विश्व कप फाइनल में आज अर्जेंटीना और फ्रांस आमने-सामने
फीफा विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। फ्रांस को जिताने का जिम्मा स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे और ओलिवर जिरूड जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगा। वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फाइनल मैच को जीतकर विश्व कप से खिताबी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एलएसी-एलओसी पर सेना की कड़ी नजर
रक्षा मंत्रालय ने चीन और उसके सदाबहार सहयोगी पाकिस्तान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि भारतीय सेना आधुनिकीकरण और दुश्मनों की आक्रामक कार्रवाइयों से पैदा होने वाले सभी सैन्य खतरों के लिए तैयार है। सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) व नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिरता और प्रभुत्व सुनिश्चित करने की भारत की इच्छा के अनुरूप तैयारियों को कायम रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...