चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। वहीं, चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्र के लिए गौरव के इस पल को स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे। इसके अलावा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज चांद पर कदम रख सकता है भारत, स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग; पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर
चंद्रयान-3 मिशन को लाइव देखेंगे बच्चे
चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्र के लिए गौरव के इस पल को स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को यथासंभव इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने को कहा है। बाकी स्कूल 24 अगस्त को इसकी रिकॉर्डिंग दिखा सकते हैं। यदि स्कूल में इस पल का गवाह बनना संभव नहीं हो तो शिक्षक व छात्र इसे घर पर देख सकते हैं। इस संबंध में सीबीएसई ने स्कूलों को एक सकुर्लर जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को किया संबोधित
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाला है। भारत आने वाले कुछ सालों में विकास का इंजन बनने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
4000 करोड़ के घोटाले में जीटीआईएल-बैंक अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण-धोखाधड़ी मामले में जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीटीआईएल) और बैंकों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मुंबई में उसके दफ्तर में छापा मारा। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि 13 बैंकों के अधिकारी रडार पर हैं। पढ़ें पूरी खबर