वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए एएसआई की 30 सदस्यीय टीम दिल्ली, पटना और आगरा से रविवार रात बनारस पहुंच गई है। वहीं संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा मामले में हंगामे की बारिश थमने के आसार नहीं हैं। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: थोड़ी देर में शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, संसद में मणिपुर पर हंगामा रुकने के आसार नहीं
आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए एएसआई की 30 सदस्यीय टीम दिल्ली, पटना और आगरा से रविवार रात बनारस पहुंच गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
संसद में मणिपुर पर हंगामा रुकने के आसार नहीं
संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा मामले में हंगामे की बारिश थमने के आसार नहीं हैं। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ज्ञानवापी सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के सील वजूखाने को छोड़कर बाकी परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया था। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पोर्ट सूडान हवाईअड्डे पर नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मौत
पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। सूडानी सेना ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।
यहां पढ़ें पूरी खबर