{"_id":"63b626073de0a720d91c5fae","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-5-january-2023-updates-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: कंझावला कांड में पुलिस की लापरवाही आई सामने, उत्तर भारत में शीतलहर जारी, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: कंझावला कांड में पुलिस की लापरवाही आई सामने, उत्तर भारत में शीतलहर जारी, पढ़ें अहम खबरें
Thu, 05 Jan 2023 07:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंझावला कांड की जांच के लिए विशेष पुलिस आयुक्त की देखरेख में बनी कमेटी की शुरुआती जांच में नया खुलासा हुआ है। हादसे के दो घंटे बाद तक जोन-दो व एक और बाहरी व रोहिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय तक नहीं हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। वहीं, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप आज भी जारी है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर..
जांच में खुलासा- 2 पिकेट और 5 पीसीआर भी नहीं देख पाईं आरोपियों की कार
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv
- फोटो : फाइल फोटो
सुल्तानुपरी कांड की जांच के लिए विशेष पुलिस आयुक्त की देखरेख में बनी कमेटी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि हादसे के दो घंटे बाद तक जोन-दो व एक और बाहरी व रोहिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय तक नहीं हुए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में भी इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस की किसी भी यूनिट की प्रतिक्रिया ठीक नहीं थी। हादसे के ढाई घंटे बाद तक किसी अधिकारी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। युवती अंजलि को घसीटने जाने वाले 13 किमी के स्ट्रेच पर 24 घंटे की दो पिकेट थीं और पांच पीसीआर थीं। लेकिन पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी व पीसीआर कर्मी भी आरोपियों की कार देख नहीं पाए। यहां पढ़े पूरी खबर
बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ा ठंड़ा का प्रकोप
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : ANI
उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के वजह से बुधवार को दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। आज घने कोहरे का अनुमान है और तापमान गिरने की आशंका। यहां पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी में शाह के विमान की आपात लैंडिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित उतरे। गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह का स्वागत किया। शाह आज त्रिपुरा में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जीतेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सैमसन को मुंबई में सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। पहले टी20 मैच के दौरान बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। यहां पढ़े पूरी खबर