सब्सक्राइब करें

Top News: योगी कैबिनेट का विस्तार आज; जस्टिस गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा, स्पैनिश दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 march 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। इसके अलावा, जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सोमवार को अदालत में कहा कि उन्होंने न्यायाधीश के रूप में अपना काम पूरा कर लिया है। दरअसल, कुछ वकीलों और वादियों ने उनसे कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। वहीं, उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 march 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी मंत्रिमंडल विस्तार आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 march 2024 Updates On Amar Ujala
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

आज इस्तीफा देंगे जस्टिस गंगोपाध्याय
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सोमवार को अदालत में कहा कि उन्होंने न्यायाधीश के रूप में अपना काम पूरा कर लिया है। दरअसल, कुछ वकीलों और वादियों ने उनसे कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा कि वह मंगलवार को इस्तीफा देंगे और उसके बाद अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 march 2024 Updates On Amar Ujala
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हिमालय में आज से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का नया दौर
उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है। असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 march 2024 Updates On Amar Ujala
The United Nations logo - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में दावा- हमास लड़ाकों ने बंधकों के साथ दुष्कर्म किया
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के आतंकियों ने हमलों के दौरान कई इस्राइली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने यहां तक की शवों को भी नहीं बख्शा और शवों के साथ भी दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाए गए लोगों के साथ भी दुष्कर्म किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed